Friday, February 1, 2008

संजय झा की चकाचक मुंबई

मुंबई। युवा निर्देशक संजय झा मुंबई और सफाई पर केंद्रित अपनी फिल्म चकाचक मुंबई की तैयारी कर रहे हैं। इस महीने फ्लोर पर जा रही इस फिल्म में राहुल बोस, आयशा धारकर और विनय पाठक मुख्य भूमिकाओं में हैं।

सफाई और पर्यावरण की समस्या को चुटीले अंदाज में छूती इस फिल्म के निर्माण में मुंबई की महानगरपालिका पूरा सहयोग दे रही है। ऐसी खबर है कि उनके कर्मचारी भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे।

मुंबई में सफाई की जरूरतों को अनोखे अंदाज और नाटकीय ढंग से चित्रित करती इस फिल्म की प्रेमकहानी भी अनूठी है। चकाचक मुंबई का निर्माण सुनील शेट्टी की कंपनी पॉपकार्न कर रही है।

-अजय ब्रह्मात्मज
संजय झा की चकाचक मुंबई

No comments: